ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विद्या भारती की प्रबुद्धजन विचार गोष्ठी आयोजित

By Shubh Bhaskar · 21 Dec 2025 · 25 views
विद्या भारती की प्रबुद्धजन विचार गोष्ठी आयोजित

धौलपुर।विद्या भारती की विद्वत परिषद द्वारा प्रबुद्धजन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और जीवन मूल्य, समाज जागरण में विद्या भारती की भूमिका और पंच परिवर्तन और हमारी भूमिका विषय पर आयोजित गोष्ठी के प्रारम्भ में माँ भारती और माँ सरस्वती के चित्र पर अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण किया। मुख्य वक्ता के रूप में पधारे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.इंदुशेखर तत्पुरुष ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा शिक्षा और जीवन मूल्यों पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षा में आदर्श जीवन मूल्यों की आज विशेष आवश्यकता है। शिक्षा और जीवन मूल्य दो प्रमुख और महत्वपूर्ण विषय हैं जो हमारे जीवन के निर्माण और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा हमें ज्ञान, विचारशीलता और विचारों की विस्तारित क्षमता प्रदान करती है। यह हमें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। जीवन मूल्य हमारे आचरण और नैतिक मूल्यों का प्रतिपादन करते हैं। ये हमें सच्चाई, ईमानदारी, समर्पण, सहानुभूति, और परिवार महत्व की महत्वाकांक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जीवन मूल्य हमारे संपूर्ण विकास में मदद करते हैं और एक यथार्थपूर्ण और समृद्ध जीवन की ओर प्रशस्ति करते हैं। इसलिए हमें इन दोनों को सदैव महत्वपूर्ण रखना चाहिए और उन्हें अपने जीवन में अंतर्निहित करना चाहिए। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रो.भरतराम कुम्हार ने कहा कि विद्या भारती भारत का सबसे बड़ा गैर-सरकारी संगठन है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध है और भारतीय संस्कृति व मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान करता है जिसका मुख्य उद्देश्य दीन-दुखियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना और राष्ट्र निर्माण करना है। विद्वत परिषद के प्रांत संयोजक बृजेश कुमार गुप्ता ने परिषद के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे विमल भार्गव ने सभी से पंच परिवर्तन के अनुसार जीवन जीने की सलाह दी। विद्या भारती के जिलाध्यक्ष नाहर सिंह व जिला व्यवस्थापक यदुनाथ शर्मा सहित अतिथियों ने विद्या भारती संस्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया तथा गोष्ठी का संचालन अनुराग शर्मा ने किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube