ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संस्कार भारती प्रयागराज में काशी प्रांत की कार्यशाला सम्पन्न हुई

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 18 views
संस्कार भारती प्रयागराज में काशी प्रांत की कार्यशाला सम्पन्न हुई

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज संगम संस्कार भारती मातृ शक्ति काशी प्रांत की कार्यशाला, 25 जनवरी, 26 रविवार को संस्कार भारती शिविर माघमेला परिसर प्रयागराज में आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रांत की लगभग सभी इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में तीन सत्र रखे गए थे। उदघाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलन प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव और सी एम पी डिग्री कॉलेज की हिंदी विभाग की प्रोफेसर व साहित्यकार डॉ आभा त्रिपाठी ने किया। नटराज पूजन , ध्येय गीत के बाद कार्यशाला शुरू हुई। श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कलाकार और उसके समक्ष आने वाली चुनौतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। विश्वविद्यालय इकाई की अध्यक्ष प्रोफेसर इंदु शर्मा ने महिला कलाकारों की अद्यतन स्थिति, इनके बीच हुए सर्वे और इसकी आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।
काशी प्रांत की मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती प्रेमलता मिश्रा ने कला और कलाकार के रूपों और इनकी विविधताओं के बारे में उदाहरणों के साथ व्याख्या की। संस्कार भारती प्रयागराज के मीडिया प्रभारी दृश्यकला संयोजक कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने यह खबर मीडिया को दी।
काशी प्रांत अध्यक्ष डॉ गणेश अवस्थी ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महिला दायित्व संभाल रही सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उनके कार्य में वो पूरा सहयोग करेंगे। संचालन प्रांत के महामंत्री श्री सुजीत कुमार ने किया। संगठन मंत्री श्री दीपक शर्मा ने कार्यशाला का संयोजन किया।इस अवसर पर काशी प्रांत के पदाधिकारी गण, विभिन्न विधाओं के प्रमुख उपस्थित थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube