ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विश्व ध्यान दिवस पर शिवोहम योग केंद्र पर विशेष ध्यान सत्र का आयोजन

By Shubh Bhaskar · 21 Dec 2025 · 31 views
विश्व ध्यान दिवस पर शिवोहम योग केंद्र पर विशेष ध्यान सत्र का आयोजन

सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर शिवोहम योग केंद्र, तितरडी, उदयपुर पर शनिवार को विश्व ध्यान दिवस के पावन अवसर पर एक विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया जिसमें प्रियांशु,करण,हर्षवर्धन, विनीत, कार्तिक, यश,हिमांक , गौरव , दिव्यांश, दीपेंद्र , हर्ष आदि योग साधकों ने भाग लिया। केन्द्र निदेशक योगाचार्य प्रीतम सिंह चुंडावत ने बताया कि पिरामिड में किया गया ध्यान सामान्य ध्यान की तुलना में तीन गुना अधिक प्रभावशाली होता है इसी तरह पूर्णिमा ध्यान और सामूहिक ध्यान का भी बहुत महत्व है। मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि आज के सत्र के मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉ नरेंद्र कुमार सनाढ्य का सम्मान किया गया और साथ ही उपस्थित योग साधकों का उपरना ओढा कर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर ध्यान के विषय पर शास्त्रोक्त परिचर्चा हुई जिसमें डॉ सनाढ्य ने साधकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर गणपत सिंह, कृष्णा, ललिता, अभ्युमन्यु, दीपक, कुशाल, चेतना, खुशी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube